आकाश चोपड़ा बोले- विराट कोहली होना इस समय सबसे मुश्किल, बात खत्म!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि यह समय विराट के लिए डरावने सपने जैसा है और इस समय विराट होना सबसे मुश्किल है और बात यहीं खत्म हो जाती है। विराट ने इस सीजन में 9 मैचों में 16 की औसत से महज 128 रन बनाए हैं। विराट इस सीजन में एक भी पचासा नहीं ठोक पाए हैं, दो बार उन्होंने 40+ स्कोर बनाया है और दो बार तो गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं।

विराट कोहली इस समय डरावना सपना जी रहे हैं, कुछ लोगों के लिए डरावने सपने खत्म हो जाते हैं, बुरा समय खत्म हो जाता है, यह डरावना सपना वह लाखों लोगों के सामने जी रहे हैं। विराट कोहली होना इस समय बहुत मुश्किल है, यहां बात खत्म हो जाती है।’ विराट ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से बहुत निराश किया है। आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि उनके बैट में सिर्फ किनारे हैं, उन्होंने कुछ बाउंड्री लगाई हैं, वह हर एक चीज ट्राइ कर रहे हैं, वह गेंद पर तेजी से प्रहार कर रहे हैं, वह क्रीज पर अपना समय ले रहे हैं, लेकिन कुछ भी उनके लिए काम नहीं कर रहा है। दो बार वह गोल्डन डक पर आउट हुए, वह छह बार पहली 10 गेंदों के अंदर आउट हो चुके हैं इस सीजन में।

Leave a Reply

Next Post

इंग्लिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर "डिफरेंट" का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 27 अप्रैल 2022। मुम्बई में आयोजित एक भव्य कार्य्रकम में इंग्लिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ” डिफरेंट ” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया जहां चीफ गेस्ट आर आर आर के निर्माता डिवीवी दनाया थे जबकि यहां गेस्ट के रूप में सूर्यवंशम के निर्माता और […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात