मनोज जरांगे की शिंदे सरकार को चेतावनी, कहा- 24 दिसंबर तक मराठा आरक्षण की मांग अगर पूरी नहीं हुई तो…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 नवंबर 2023। मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा है कि आगामी सत्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित किया जाए। जारांगे ने सरकार को उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा याद दिलाई। ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मराठा आरक्षण की मांग उस समय तक पूरी नहीं हुई तो सरकार समय सीमा के बाद आंदोलन को संभाल नहीं पाएगी। 

आगामी सत्र में मराठों को दें आरक्षण
जरांगे ने जोर देते हुए कहा ‘महाराष्ट्र सरकार 7 दिसंबर से होने वाले राज्य विधानमंडल के आगामी सत्र में एक विधेयक पारित कर सकती है। विशेष सत्र बुलाने के बजाय, नवीनतम (कुनबी) रिकॉर्ड निष्कर्षों के आधार पर आगामी सत्र में ही मराठों को आरक्षण दें।’ 

सीएम शिंदे ले सकते हैं फैसले
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए कोटा देने के लिए 2001 आरक्षण अधिनियम का फॉर्मूला लागू किया जाए।  सीएम शिंदे इस पर फैसला ले सकते हैं। जारांगे ने कहा, अगर 24 दिसंबर तक आरक्षण नहीं दिया गया तो हम अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। 25 दिसंबर से आंदोलन इतना उग्र हो जाएगा कि सरकार संभाल नहीं पाएगी। 

छगन भुजबल को भुगतने होंगे परिणाम
महाराष्ट्र के मंत्री और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता छगन भुजबल का नाम लिए बिना जारांगे ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बाद में परिणाम भुगतने होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने मणिपुर हिंसा को बताया राजनीतिक समस्या; लूटे गए हथियारों पर भी कही बड़ी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 22 नवंबर 2023। मणिपुर में जातीय झड़पों को पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने ‘राजनीतिक समस्या’ करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जब तक सुरक्षा बलों से लूटे गए करीब चार हजार हथियार आम लोगों से बरामद नहीं हो जाते, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की