कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयान को झूठा बताना मुख्यमंत्री की बौखलाहट – दीपक बैज

शेयर करे

भाजपा की सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मई 2024। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिये जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते है। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना भाजपा का चरित्र है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आईना दिखाया तो मुख्यमंत्री तिलमिला गये। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन भाजपा सरकार नहीं दे रही तो विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार को रोकें। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने निवृत्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादाखिलाफी उनके भाषणों में बोले जा रहे भाषणों को बेनकाब किया है तो मुख्यमंत्री बौखला गये है। 10 सालों में मोदी ने जुमलेबाजी और झूठ की ही तो सरकार चलाई है, चुनाव के समय भी वे झूठ बोलने की राजनीति कर रहे है। नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर चुनाव प्रचार कर रहे है। प्रियंका गांधी सच और जनता की आवाज उठा कर चुनाव प्रचार कर रहे है। देश में मोदी सरकार और मोदी के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी है। जनता, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने मतदान कर रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पांच न्याय और 25 गारंटी को लागू करेगी जिससे देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता दूर होगी।

Leave a Reply

Next Post

कवर्धा सड़क हादसा: 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे मौजूद रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कवर्धा 21 मई 2024। सोमवार को पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसा में 19 लोगों की मौत हुई। मृतकों का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान