छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मार्च 2024। आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली समेत पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां आप और विपक्ष के लोग सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा के लोग इस कार्रवाई को सहीं बता रहे हैं। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में हुई कार्रवाई अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। आबकारी घोटाला मामले में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। वित् मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस शराब घोटाले को तत्कालीन सीएम की शह मिली थी। शराब घोटाले के पैसे से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुर्सी बची रही।

भूपेश बघेल ढाई साल के बाद भी सीएम के पद पर बने रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, उन्होंने शराब घोटाले का पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR हुई है और ED न्यायिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

'चुनाव में कांग्रेस का बैंक खाता जब्त करना अलोकतांत्रिक': बैज बोले- सत्ता बचाने का कुत्सित प्रयास कर रही भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया फिर डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की। जब […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी