अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बेजोड़ लेकिन टी20 प्रतिस्पर्धा अधिक: मुरलीधरन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने कहा है कि भारत के पास सफेद गेंद के क्रिकेट में इतने स्तरीय खिलाड़ी और गहराई मौजूद है कि देश ने टी20 प्रारूप में अकल्पनीय प्रतिभा पूल तैयार किया है। टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट चटकाने वाले एकमात्र गेंदबाज और सर्वकालिक महान ऑफ स्पिनर ने यह टिप्पणी इस बात को ध्यान में रखते हुए की है कि रविचंद्रन अश्विन जैसी प्रतिभा वाले गेंदबाज को सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए भारत की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ता है। टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट चटकाने के करीब पहुंचे अश्विन तीन साल से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद एक बार फिर सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

मुरलीधन ने कहा, ”भारतीय क्रिकेट में काफी स्तरीय विकल्प मौजूद हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में शीर्ष भारतीय स्पिनरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। लाल गेंद के क्रिकेट में इतनी प्रतिस्पर्धा नहीं है क्योंकि अश्विन शीर्ष पर है। वह बेजोड़ है। जैसे ही हम टी20 की ओर देखते हैं, आईपीएल के कारण वहां इतने सारे प्रतिभाशाली विकल्प है क्योंकि इतने सारे मुकाबले खेले जाते हैं। यह निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट की गहराई बयां करता है।”

‘दूसरा’ गेंद को सबसे सफलतापूर्वक इस्तेमाल करने वाले गेंदबाजों में शामिल मुरलीधरन ने कभी अपने मजबूत पक्ष से समझौता नहीं किया जो उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी है जिससे वह सपाट पिचों पर भी गेंद को काफी टर्न करा पाते थे।

यह पूछने पर कि क्या ऑफ स्पिनर सीमित ओवरों के क्रिकेट में कैरम गेंद का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं, मुरलीधरन ने कहा, ”आप सिर्फ कैरम गेंद नहीं फेंक सकते। आपको मिश्रण करना होगा। हमारे समय में भी हम पारंपरिक ऑफ स्पिन के साथ फ्लोटर गेंद का इस्तेमाल करते थे। आप लगातार एक ही तरह की गेंद नहीं फेंक सकते क्योंकि बल्लेबाज आपको अच्छी तरह पढ़ लेंगे। शीर्ष पर बने रहने के लिए आपको अपनी गेंदबाजी में पर्याप्त विविधता लानी होगी।”

Leave a Reply

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप 2022: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान 23 को होंगे आमने-सामने

शेयर करेशाहीन अफरीदी, हारिस राउफ और नसीम शाह से निपटने के लिए रोहित शर्मा ने की खास ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान दोनों को अपने सफर का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ मैच के साथ करना है। मेलबर्न क्रिकेट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप