एसईसीएल के सीएमडी डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा के निर्देशन में दो दिवसीय ”स्ट्रेस मैनेजमेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 17 अक्टूबर 2022। एसईसीएल बिलासपुर के इंदिरा विहार स्थित मानव संसाधन विकास विभाग में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रवंध निदेशक डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा के निर्देशन में दो दिवसीय ’’स्ट्रेस मैनेजमेंट’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वाह्य प्रशिक्षक डॉ. प्रमोद पाठक, पूर्व प्रोफेसर प्रबंधन, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, महाप्रबंधक (खनन/मासंवि) मनोज कुमार अग्रवाल, एसओई (उत्खनन) रतन सरकार कोर्स कोआर्डिनेटर एवं प्रबंधक (का/मासंवि) श्रीमती मीना लोचानी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वाह्य प्रशिक्षक डॉ. प्रमोद पाठक जो कि कैजन मंत्रा (कंसलटेंसी एवं प्रशिक्षण संस्थान) के को-फाऊंडर हैं एवं इंटरनेट में उनके द्वारा लिखे गये कॉलम एवं ब्लाग को वैश्विक रूप से पढ़ा जाता है। उन्होंने सिलिकॉन वैली, यूरोपियन विष्वविद्यालय (जार्जिया) जैसे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में भी अपना व्याख्यान दिए हैं ने समस्त उपस्थितों को इस विषय पर परामर्श देते हुए आसान तरीकों से अपने कार्यस्थल एवं निवास स्थलों पर परेशानियों पर विचारविमर्श कर ’’स्ट्रेस मैनेजमेंट’’ करने पर जोर दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसईसीएल के विभिन्न कार्यक्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो कि एक इंटरेक्टिव सत्र था, मुख्यतः उन कर्मियों के लिए आयोजित किया गया था जो कि कोविड महामारी उपरांत तथा किसी भी अन्य कारणों से मानसिक तनाव से परेषान हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को काफी लाभप्रद बताया एवं भविष्य में इस अवसर पर बताए गए बिन्दुओं पर अमल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Next Post

डिफेंस में बड़ी छलांग की तैयारी, इन देशों को 35 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा भारत

शेयर करे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है 2025 तक इस बड़े आंकड़े को हासिल करना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2022। भारत ने बीते कुछ सालों में रक्षा क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है और अब आने वाले सालों में इसमें और इजाफा होने की […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'