स्टे खत्म होते ही एक्शन में योगी सरकार, मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 09 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हाटा नगर स्थित मदनी मस्जिद पर प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। यह कदम मस्जिद से जुड़े विवाद के बाद उठाया गया है, जो 18 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था। प्रशासन ने मस्जिद की कानूनी स्थिति की जांच शुरू की थी और पाया कि कुछ नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद तीन बार मुस्लिम पक्षकारों को नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई से पहले मुस्लिम पक्षकारों ने हाईकोर्ट से स्टे लिया था, जो 8 फरवरी 2025 तक था। स्टे की अवधि खत्म होते ही आज, 9 फरवरी को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया।

मदनी मस्जिद का मामला तब सामने आया था जब इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई थी। यह मस्जिद हाटा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित है और आरोप लगाया गया था कि यह अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई है। इसके बाद प्रशासन ने मस्जिद के परिसर की पैमाइश शुरू की थी।

Leave a Reply

Next Post

उगाओ की और से बॉलीवुड से प्रेरित "प्यार दोस्ती है" वैलेंटाइन डे इवेंट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) पुणे/मुंबई 13 फरवरी 2025। आगामी वैलेंटाइन डे के अवसर पर, उगाओ और हियर एंड हाऊ के सहयोग से “प्यार दोस्ती है” नामक एक नया और रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम सिंगल्स और दोस्तों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें बॉलीवुड-प्रेरित विभिन्न […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान