गया में भीषण गर्मी से छह लोगों की मौत; 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी; लू का कहर जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गया 31 मई 2024। बिहार के गया जिले में इन दिनों हिट वेब की चपेट में आने से कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। मगध प्रमंडल के एकलौता बड़ा सरकारी अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हिट वेब वार्ड में भर्ती चार मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं दो मरीज अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। लेकिन ऐसे मरीजों का रिकार्ड अस्पताल प्रशासन के पास नहीं होता है। हालांकि  हिट वेब से मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

हिट वेव वार्ड में 35 मरीज भर्ती
अस्पताल प्रशासन ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हिट वेव वार्ड बनाया गया है। जिसमें 48 बेड को सुरक्षित रखा गया है। ताकि हिट वेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर शीघ्र इलाज की सुविधा मुहैया हो सके। इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि हिट वेव वार्ड में शुक्रवार को 35 मरीज भर्ती हैं।

अब तक छह लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक चार अस्पताल में भर्ती मरीज और दो अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। कुल मृतकों की संख्या अब तक 6 हो चुकी है।हिट वेब के कारण डॉक्टर समेत अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।  साथ-साथ इमरजेंसी सेवा में भी अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो रोस्टर के हिसाब से काम करेंगे।  ताकि हिट वेब की चपेट में आने से मरीजों को उपचार शीघ्र हिट वेब वार्ड में शिफ्ट किया जा सके। वहीं अस्पताल के वार्ड में आइस पैक, डिप फ्रिजर सहित पर्याप्त दवाएं मौजूद है।  गया जिले में लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह होते ही बढ़ते तामपान के साथ हिट वेव की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। इन टूटते रिकॉर्ड के बीच अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

अभ्यास मैच से पहले रोहित ने दिया बड़ा बयान, न्यूयॉर्क की परिस्थितियों को लेकर कही ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयॉर्क 31 मई 2024। भारत को टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण