जज्बा: सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर फहराया झंडा, यह इतिहास रचने वाली देश की सबसे छोटी बेटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रोपड़ (पंजाब ) 10 जून 2022। रोपड़ की सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। रोपड़ निवासी सानवी सूद भारत की सब से छोटी उम्र की पहली लड़की है, जिसने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंच कर भारत का झंडा लहराया है। कम ऑक्सीजन में ठंडी और तेज हवाओं को सहन करते हुए तंग और मुश्किल रास्तों से गुजरकर सानवी ने लगभग 65 किलोमीटर का यह ट्रैक नौ दिन में पार कर नया रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल की है। 

सानवी सूद ने 5364 मीटर की ऊंचाई तय कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं अपने माता-पिता दीपक सूद का नाम भी छोटी उम्र में ही चमकाया है। मोहाली के यादविंदरा स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सानवी सूद के इस जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं। इस कामयाबी को हासिल करने के दौरान सानवी पूरी तरह थक चुकी थी। अब यह देखना अहम रहेगा कि सबसे छोटी उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर भारत और पंजाब का नाम रोशन करने वाली सानवी सूद को वापस पहुंचने पर सरकार किस तरह से हौसला अफजाई करेगी।

Leave a Reply

Next Post

BJP की चयन समिति में सांसद प्रज्ञा का नाम गायब, कांग्रेस ने कसा तंज, सांसद के ट्वीट से गरमाई सियासत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 10 जून 2022। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने संभागीय चयन समितियों की घोषणा की है। भोपाल संभागीय चयन समिति में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम ही गायब है। इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।  बीजेपी ने नगरीय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की