पाकिस्तान से निपटने में भारत किसी ‘तीसरी ताकत’ को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देगा: चौहान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 18 मई 2025। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में भारत किसी ‘‘तीसरी ताकत” को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीन दिन के भीतर ‘‘घुटनों पर ला दिया गया।” उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन उकसावे की स्थिति में निर्णायक कार्रवाई के लिए भी वह पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यहां पीएमएवाई-जी गृहप्रवेश समारोह में कहा, ‘‘हम दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई हमारे लिए परेशानी पैदा करने की कोशिश करता है, तो हम उन्हें नहीं छोड़ते हैं।”

चौहान ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी नागरिकों या उसकी सेना को नुकसान नहीं पहुंचाने का फैसला किया और त्वरित कार्रवाई में वहां आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने इस भरोसे के साथ अपने ड्रोन और मिसाइल को भेजा कि ये हमारी जमीन पर हमला करेंगे। लेकिन हमारे सशस्त्र बलों ने इन्हें इतनी सटीकता से नष्ट कर दिया, मानो ये महज खिलौने हों। सीमावर्ती क्षेत्रों में हमारे बच्चे अब इनके टुकड़ों से खेल रहे हैं। तीन दिन में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।”

चौहान ने कहा, ‘‘भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हम आतंकवाद का खात्मा करेंगे। हम अपना निर्णय खुद लेंगे। कोई तीसरी ताकत हस्तक्षेप नहीं कर सकती।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल दो मुद्दों पर हो सकती है – आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके), जो भारत का है। चौहान ने कहा, ‘‘हम शांति चाहते हैं, लेकिन जब भी जरूरत होगी, हम अपनी ताकत दिखाएंगे। मैं अपने सशस्त्र बलों और इसके लिए रणनीति तैयार करने वाले नेताओं को सलाम करता हूं।”

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद के चारमीनार के पास भीषण आग; बच्चों समेत 17 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 18 मई 2025। तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप