जेवर और बर्तन भी बिके: रिश्तेदारों से कर्ज लेकर इलाज में लगाए पैसे, बाइक पर पत्नी को बांधकर भटक रहा पति

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 11 नवंबर 2025। जिले में एक हैरान कर देने वाली तस्वीर आई है, जहां एक व्यक्ति बाइक के पीछे अपनी पत्नी को बांधकर इलाज के लिया भटक रहा है। दरअसल, ये मामला जिले के वनांचल गांव नगवाही का है। यहां के 65 वर्षीय समलू सिंह मरकाम ने बताया कि वे थायराइड कैंसर से पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम को बीते तीन साल से बाइक पर ही इलाज की तलाश में हजारों किलोमीटर घूम चुके हैं। 

बाइक में लकड़ी का प्लेटफॉर्म बनाकर उसी ने पत्नी को ले जाना पड़ता है। वे दुर्ग अस्पताल से रायपुर और मुंबई तक गए। इसमें घर के जेवर, बर्तन, अनाज तक बेच दिया।रिश्तेदारों से उधार लेकर करीब 5-6 लाख रुपए खर्च कर दिए। पत्नी को पूरा इलाज नहीं मिला। अब एंबुलेंस या चारपहिया वाहन के पैसे नहीं बचे, तो बाइक पर पटिया लगाकर पत्नी को उस पर लिटाकर, बांधकर घूम रहे है। 

समलू मरकाम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पत्नी का इलाज होगा और वह ठीक हो जाएगी। कुछ दिन पहले वह स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पास पहुंचा था। उन्होंने 10 हजार रुपए की मदद की और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर वापस गांव लौटना पड़ा। समलू लोगों से अपील कर रहे है कि इलाज लायक पैसे दे-दें।

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं की केवाईसी तो बहाना है, महतारी वंदन योजना से असल में नाम काटना है

शेयर करेमहतारी वंदन योजना में हर माह 609 करोड़ देने में सरकार की सांस फूल रही है अब बहाना बाजी कर नाम काट रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 12 नवंबर 2025। महतारी वंदन योजना में 21 महीने बाद केवाईसी करने की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस