चीन की हड़प नीति: अब भूटान में ड्रैगन की घुसपैठ, अवैध तरीके से एक साल में बसा दिए चार गांव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 18 नवंबर 2021। एशिया महादेश में अपने प्रभुत्व को कायम रखने के लिए चीन की हड़प नीति लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार भारत के साथ सीमा विवाद के बीच ड्रैगन पड़ोसी देश भूटान की सीमा में भी घुसपैठ कर चुका है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अपने बॉर्डर से लगे भूटान में करीब 25 हजार एकड़ क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं चीन ने यहां अवैध रूप से चार गांव भी बसा दिए हैं। ये सभी नए गांव लगभग 100 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले हुए दिखाई दे रहे हैं। भूटान का ये विवादित भूमि डोकलम पठार के पास स्थित है, जहां 2017 में भारत और चीन का आमना-सामना हुआ था।

सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ इसका खुलासा

चीनी सैन्य विकास पर एक वैश्विक शोधकर्ता @detresfa ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए इसका खुलासा किया है। इन तस्वीरों में बसाए गए चार चीनी गांव स्पष्ट तौर पर देखे जा सकते हैं। बता दें कि भूटान और चीन के बीच इस जमीन को लेकर पुराना विवाद है। दोनों देशों का दावा है कि ये जमीन उनकी है।

भारत के लिए चिंता का विषय

भूटान की जमीन पर नया निर्माण भारत के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि भारत ने ऐतिहासिक रूप से भूटान को अपनी विदेश संबंध नीति पर सलाह दी है और अपने सशस्त्र बलों को प्रशिक्षित करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि भूटान को अपनी भूमि की सीमाओं पर फिर से बातचीत करने के लिए लगातार चीनी दबाव का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस समझौते की रूपरेखा को पूरी तरह से कभी भी स्पष्ट नहीं किया गया है और यह देखा जाना बाकी है कि क्या इसकी धरती पर इन नए गांवों का निर्माण इस समझौते का हिस्सा है।

रिपोर्ट के अनुसार चीन ने मनमाने तरीके से इस विवादित जमीन के बड़े हिस्से पर पिछले एक साल मई 2020 से लेकर नवंबर 2021 में निर्माण कार्य शुरू करते हुए अब तक चार गांव बसा डाले हैं। आश्चर्य की बात ये है कि ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में चीन और भूटान ने एक सीमा समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ: पहले टी-20 मैच में छाए ये पांच भारतीय खिलाड़ी, कीवियों के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 नवंबर 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज बुधवार को हो गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर