IND vs NZ: पहले टी-20 मैच में छाए ये पांच भारतीय खिलाड़ी, कीवियों के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 नवंबर 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज बुधवार को हो गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 165 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और दो गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली। नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और हर क्षेत्र में मेहमान टीम पर भारी पड़ी। आइए जानते हैं उन पांच भारतीय धुरंधरों के बारे में जिनकी वजह से टीम को यह जीत मिली। 

सूर्यकुमार यादव:

सूर्यकुमार यादव ने यहां शानदार पारी खेली। केएल राहुल के आउट होने के बावजूद उन्होंने रनों की रफ़्तार कम नहीं होने दी और तेजी से रन बटोरे। उन्होंने इस प्रारूप का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। सूर्या ने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्होंने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। 

रोहित शर्मा:

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने शुरू से ही कीवी गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए बावजूद इसके उन्होंने 48 रनों की अहम पारी खेली और दो अर्धशतकीय साझेदारियां भी की। 

रविचंद्रन अश्विन

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फिर से अपना लोहा मनवाया। उन्होंने अहम मौके पर भारत को सफलता दिलाई। अश्विन ने एक ही ओवर में दो कीवी खिलाड़ियों को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई। अश्विन ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। 

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार इस मैच में लय में दिखे। उन्होंने अपने पुराने अंदाज में गेंद को स्विंग कराया और भारत को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाई। भुवी ने चार ओवर में 24 रन देकर दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 

ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैच में बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन वह अंत तक टिके रहे और 17 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में चौका जड़कर भारत को मैच जीताया। 

Leave a Reply

Next Post

पति के निधन के बाद पहली बार सामने आईं अश्विनी, भावुक नोट में लिखा, ‘मेरी आंखों में आंसू हैं…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 नवंबर 2021।। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का 29 अक्तूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। अभिनेता ने निधन ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया था। वहीं, अब पुनीत राजकुमार के […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय