सात राज्यों में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, गैंगस्टर-क्राइम सिंडिकेट केस से जुड़ी है जांच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। राष्ट्रीय जांच जल (एनआईए) ने मंगलवार सुबह सात राज्यों की 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि यह छापे गैंगस्टर और क्राइम सिंडिकेट से जुड़े एक मामले में डाले गए हैं। जिन राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की है, उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और और चंडीगढ़ में भी एजेंसी ने जांच बिठाई है।  बताया गया है कि एनआईए की टीम सबसे ज्यादा पंजाब की 30 लोकेशन में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई का चौथा राउंड है। इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में एजेंसी ने छापेमारी की है। 

इसके अलावा गुजरात में भी एनआईए की एक टीम ने रेड डाली है। यह छापेमारी लॉरेन्स बिश्नोई के करीबी कुलविंदर के गांधीधाम स्थित परिसर में हो रही है। कुलविंदर पर बिश्नोई गैंग के लोगों को आसरा देने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, कुलविंदर के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से भी संबंध हैं।

कश्मीर घाटी के पांच जिलों में SIA का छापा, नार्को आतंकवाद मामले में की जा रही कार्रवाई

जम्मू कश्मीर। कश्मीर घाटी के पांच जिलों में मंगलवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने रेड की है। एजेंसी की टीमें पांच अलग-अलग जगहों पर स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि नार्को टेररिज्म के मामले में ये कार्रवाई की जा रही है। बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और सोपोर जिलों में तलाशी ली जा रही है।

एसआईयू ने अवंतिपोरा में दो अलग-अलग जगहों पर दी दबिश

इससे पहले सोमवार को आतंकवादी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) अवंतीपोरा ने त्राल में दो जगहों पर दबिश दी और दो घरों की तलाशी ली। ये घर संदिग्ध जमशेद अहमद भट निवासी सतुरा त्राल और समीर अहमद मोहन निवासी शायराबाद त्राल के हैं। इस संबंध में थाना त्राल में केस दर्ज है। अधिकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान उचित एसओपी का पालन किया गया और प्रासंगिक जानकारी एकत्र की गई। अधिकारी के अनुसार एसआईयू अवंतीपोरा द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यह तलाशी अन्य आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता के अधिक सबूत एकत्र करना था।

Leave a Reply

Next Post

यूरोपीय संघ ने भारत की जी20 अध्यक्षता पर जताया भरोसा, कहा- यहीं से रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकलने की उम्मीद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। यूरोपीय संघ ने भारत की G20 अध्यक्षता पर भरोसा जताया है और कहा है कि यहां से ही  रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकलने की उम्मीद है। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने कहा कि  उन्हें जी20 की भारतीय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप