खाने को लेकर सीएपफ के जवान का वीडियो हुआ वायरल बोले. तीन पीस मछली के साथ सब्जी में पानी क्या मेस कमांडर घर में ऐसा खाना खाते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 06 दिसम्बर 2021। एक बार फिर जवानों को मिलने वाला भोजन विवादों में है। इस बार छत्तीसगढ़ के कांकेर में पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स जवान ने इस पर सवाल उठाए हैं। जवान का आरोप है कि खाने में मछली के तीन पीस के साथ दी गई सब्जी में सिर्फ पानी है। उसमें रंग मिलाया गया है। साथ ही उसने सवाल भी किया है कि क्या मेस कमांडर अपने घर में ऐसा ही खाना खाते हैं। जवान का यह वीडियो वायरल हो गया है। वहीं अफसर इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में एक जवान का भोजन दिखाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान बता रहा है कि वह CAF की 11वीं बटालियन सी कंपनी में है। वीडियो की शुरुआत में ही जवान कह रहा है कि ‘आज बड़ा खाना बना है। मछली दिए हैं तीन पीस। इसकी तरी (सब्जी) को देखो, यह दिए हैं पानी। ऐसा बनता है कंपनी का खाना। क्या मेस कमांडर अपने घर में ऐसा खाना खाता है। या उसके घर में ऐसा ही खाना खिलाते हैं।’

अपफसरों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
जवान वीडियो में आगे कहता है, ‘यहां के अधिकारी लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। मैं कई बार शिकायत कर चुका हूं। सर, ऐसा खाना बनता है क्या? जैसा घर में बनता है, वैसा खिलाओ। इस खाने में गरम पानी के सिवा कुछ नहीं है। कलर डाल दिए हैं, पानी लेकर आ गए हैं। जानवर हैं क्या, देश सेवा कर रहे हैं। यहां सब मिलीभगत कर रहे हैं। घर छोड़कर, परिवार छोड़कर यहां नौकरी करने आए हैं। कटिंग भेज रहे हैं 74 रुपए-75 रुपए।’

जवान बोला- इसके खिलाफ लड़ूंगा, जो भी करना है कर लें
वीडियो में जवान बता रहा है कि वह हवलदार है, लेकिन बाकी जवानों के साथ ऐसा नहीं करता है। जवान कहता है, ‘यह कौन से तरीके से खिला रहे हैं। मैं भी एक हवलदार हूं, लेकिन ऐसे नहीं खिलाता हूं। जवान के हित में काम करता हूं। यह सब गलत है। मैं तो बोलूंगा और लड़ूंगा। इसके खिलाफ मैं कहीं भी बोलने के लिए तैयार हूं। जो भी करना है, अधिकरी कर लें। जय हिंद, जय छत्तीसगढ़।’

कांकेर जिला जेल में पदस्थ है जवान
बताया जा रहा है कि जिस जवान का वीडियो वायरल हुआ है, वह पिछले करीब दो साल से कांकेर जिला जेल में पदस्थ है। उसका नाम बुट्‌टू सांडे है और जांजगीर का रहने वाला है। वहीं इस संबंध में कांकेर SP ने साफ तौर पर पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि इन जवानों की जिम्मेदारी आर्म्ड फोर्स के पास है। वही ज्यादा बेहतर बता सकेंगे। वहीं दूसरे अफसर इस बारे में कुछ बोलने को फिलहाल तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में घूम रहा 43 हाथियों का दल;जान जोखिम में डालकर पहुंच रही भीड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में फिर से हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंच गया है। इस बार जिले में 43 हाथियों का झुंड पहुंचा है। जो लगातार आतंक मचा रहा है। अब एक बार फिर से हाथियों के पहुंचने से गांव में […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान