सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद, सर्चिंग जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 20 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मौके से जवानों को विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी के लिए जवानों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। मुठभेड़ मिरतुर थाना क्षेत्र में हुई है। जानकरी के मुताबिक, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में घात लगवाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।  थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं से विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री भी मिली है। अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। 

दो माह में जिले में तीसरी मुठभेड़

  • 30 नवंबर : जिले में ही सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले थे। 
  • 26 नवंबर : जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के पोमरा जंगल में हुई मुठभेड में जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया था। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे। 
  • 17 अक्तूबर : बीजापुर जिले के तर्रेम क्षैत्र में हुई मुठभेड़ में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर घायल हो गया था। 

29 नवंबर को विस्फोट में घायल हुआ था जवान
बीजापुर में 20 नवंबर को आईइडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए आईइडी प्लांट किया था। सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के जवान गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। घेराबंदी के दौरान कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर आईइडी की चपेट में आ गया। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व की 120 जानी मानी के हस्तियों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

शेयर करेफरहान अख्तर की रॉक आन प्रस्तुती का छाया दिलों और दिमाग पर जादू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2022। लेखक, निर्देशक, अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और उनके लाइव बैंड के संगीत का जादू वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के अंतिम दिन दर्शकों के दिल और दिमाग पर […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं....|....इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक