शहर-राज्य से दूर होने पर भी डाल सकेंगे वोट: चुनाव आयोग का रिमोट वोटिंग सिस्टम तैयार; 16 जनवरी को डेमो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 दिसंबर 2022। वोट डालना हर व्यस्क का संवैधानिक अधिकार होता है। लेकिन कई लोग अपने घर से दूर रहने के कारण वोट नहीं डाल पाते हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने ऐसा समाधान कर दिया है जिससे घर से दूर रहने वाले लोग भी वोट डाल सकेंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप विकसित किया, यह एकल बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में दूरस्थ मतदान को नियंत्रित कर सकता है।

16 जनवरी को रिमोट EVM का शुरुआती मॉडल दिखाने के लिए सभी दलों को आमंत्रण
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चुनाव आयोग ने 16 जनवरी को घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट EVM का शुरुआती मॉडल दिखाने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया है। वहीं इसे लागू करने के लिए कानूनी और प्रशासनिक चुनौतियों पर पार्टियों के विचार भी मांगे गए हैं।

30 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करने से रह जाते हैं वंचित
चुनाव आयोग 30 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर चिंतित है। वोटर नई जगह जाने पर कई वजहों के चलते चुनाव में मतदान करने के लिए अपने घरेलू मतदान केंद्र पर नहीं लौट पाता है। घरेलू प्रवासियों का वोटिंग करने में असमर्थ होना चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Next Post

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागी 100 से अधिक मिसाइलें, धमाकों से थर्रा उठी राजधानी कीव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कीव 29 दिसंबर 2022। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं। राजधानी कीव समेत 7 शहरों पर ये हमले किए गए। इनमें 14 साल की बच्ची समेत 3 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके पहले 15 नवंबर को […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव