महाराणा प्रताप जैसे सशक्त चरित्र को चित्रित करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है-गुरमीत चौधरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 फरवरी 2023। एक महीने पहले डिज्नी + हॉटस्टार ने नितिन चंद्रकांत देसाई द्वारा निर्देशित अपनी आगामी सीरीज़  महाराणा की घोषणा करते हुए एक रोमांचक वीडियो पोस्ट किया था और अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इस बात की  घोषणा की कि गुरमीत चौधरी “महाराणा” में महाराणा प्रताप की मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा में गुरमीत चौधरी के लुक को देखने के बाद प्रशंसक अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं, वे बहुत ही इंटेंस  और दिलचस्प लग रहे  हैं।

इस बारे में  गुरमीत चौधरी ने कहते हैं , “भारत की जड़ों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। महाराणा प्रताप अपने साहस और वीरता के लिए जाने जाते थे, उनके जीवन के बारे में और जानने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। स्वयं महाराणा प्रताप जैसे सशक्त चरित्र को चित्रित करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है । मुझे यह प्रोजेक्ट देने के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार और नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रगुजार हूं। नेटिज़न्स अपने पसंदीदा अभिनेता को इस तरह की ऐतिहासिक सीरीज़  में देखने के लिए बेहद उत्साहित  हैं। हम भी गुरमीत चौधरी को महान योद्धा महाराणा प्रताप की भूमिका में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'नबाम रेबिया फैसले को तत्काल बड़ी पीठ के पास भेजने की जरूरत नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। महाराष्ट्र विधानसभा से जुड़े मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने 2016 के नबाम रेबिया फैसले को सात जजों की संविधान पीठ के पास तत्काल भेजने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस