‘बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी नहीं, नीतीश कुमार ही रहेंगे सीएम’, चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वैशाली 05 सितंबर 2025। वैशाली जिले के राजापाकर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाता है और जब उसमें सुधार किया जाता है, तब भी सवाल उठाता है। चिराग ने तंज कसते हुए कहा -‘चीत भी मेरी और पट भी मेरी, यह तरीका नहीं चल सकता।

अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी प्रतिक्रिया

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा, “आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री आपसे उम्र में बड़े हैं। भारतीय संस्कार यही कहते हैं कि हम बच्चों से भी आप कहकर बात करते हैं। नेताओं की भाषा मर्यादित होनी चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं में गलत संदेश न जाए।”

भीड़ जुटाने का आरोप गलत: चिराग

सभा में भीड़ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सभाओं में लोगों को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। “बिहार की जनता ने मन बना लिया है। यह उपचुनाव के नतीजों और आज की सभा की भीड़ देखकर साफ है,” उन्होंने दावा किया।

महागठबंधन को चुनौती

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए का पांच दलों का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि बिहार बंद के बाद भी जिस तरह लोग मुजफ्फरपुर की सभा में पहुंचे, वह बताता है कि महागठबंधन के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर चिराग ने साफ कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी खाली नहीं है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट में नई याचिका, कांग्रेस ने दी संवैधानिक चुनौती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 05 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार में 14 मंत्री बनाए जाने की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए एक और याचिका दायर की गई है। इस बार कांग्रेस पार्टी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा