पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की, महिला सुरक्षा समेत अहम मुद्दों पर मंथन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 अगस्त 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में मंत्रियों के अलावा नौकरशाह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने सरकार में शामिल सहयोगी मंत्रियों और नौकरशाहों को महिलाओं और गरीबों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए सामाजिक नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में पीएम मोदी की अध्यक्षता में लगभग पांच घंटे की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे पर हुई प्रगति का जायजा लिया गया।

मैराथन बैठक के दौरान मंत्रियों और नौकरशाहों से पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों से कहा, सरकार ने पिछले 10 वर्षों में अच्छा काम किया है। अगले पांच वर्षों तक भी इसी गति से काम करेंगे। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि विकास उसी गति से जारी रहेगा जैसा कि पिछले दशक में रहा क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा है। बैठक में बुनियादी ढांचे और युवाओं के बीच कौशल में सुधार को लेकर हो रहे प्रयासों पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा, बुनियादी ढांचे और कौशल क्षेत्रों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए गतिशक्ति मंच और मिशन कर्मयोगी का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।

नई योजनाओं और नीतिगत फैसलों के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल हुए। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के साथ विगत 9 जून को शपथ ली थी। पदभार संभालने के लगभग 80 दिनों के बाद हुई मैराथन बैठक में पीएम मोदी ने नई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के बारे में जागरुकता फैलाने पर जोर दिया। बता दें कि लगातार तीसरी बार सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री मोदी की टीम में इस बार तेदेपा और जदयू जैसे सहयोगी दलों के मंत्री भी मौजूद हैं।

रिटायर होने से पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का अंतिम प्रस्तुति
100 दिवसीय एजेंडे पर आधारित सरकार की भावी नीतियों और योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अलग-अलग मंत्रालयों की तरफ से प्रस्तुति दी। सरकार के प्रमुख फैसलों पर निवर्तमान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने प्रस्तुति दी। बता दें कि गौबा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनकी जगह अब टीवी सोमनाथन अगले कैबिनेट सचिव का पदभार संभालेंगे। गौबा के अलावा बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करने को लेकर हो रहे कामकाज पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 2047 तक विकसित भारत के लिए कौशल विकास रूपरेखा पर एक प्रस्तुति दी।

80 दिनों के भीतर लाखों करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
बता दें कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी 2.30 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है। पहले 80 दिनों में ही NDA सरकार ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई रेलवे लाइन, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

आरक्षक ने इंसास राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, हरियाणा का रहने वाला था मनोज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 29 अगस्त 2024। दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपने इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। आरक्षक का नाम मनोज कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला था। आरक्षक ने आत्मघाती कदम के कारणों का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप