सऊदी अरब ने सूडान में फंसे भारतीयों सहित 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

खार्तूम 23 अप्रैल 2023। अफ्रीकी देश में सुडान में खूनी संघर्ष दूसरे हफ्ते भी जारी है। देश के ज्यादातर हवाई हड्डे रणक्षेत्र में तब्दील हो गए हैं और राजधानी खार्तूम के बाहर गतिविधियां खतरनाक साबित हुई हैं। इस बीच सऊदी अरब ने सुडान में फंसे अपने नागरिकों और राजनयिकों के साथ भारत समेत अन्य देशों के फंसे 150 से ज्यादा लोगों निकाला है। सूडानी सेना ने शनिवार को कहा कि देश के मुख्य हवाई अड्डे सहित राजधानी खार्तूम में संघर्ष जारी रहने के बीच वह अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस के राजनयिकों को सैन्य विमानों के जरिये सूडान से बाहर निकालने के प्रयास कर रहा है।  सूडानी थलसेना ने कहा कि उसके प्रमुख जनरल अब्दुल फतह बुरहान ने विभिन्न देशों के नेताओं से बात की, जिन्होंने अपने नागरिकों एवं राजनयिकों की सुरक्षित निकासी का अनुरोध किया।  सेना ने कहा, ‘बुरहान विभिन्न देशों के लिए इस तरह की सुरक्षित निकासी में आवश्यक मदद करने को सहमत हुए हैं।’ सूडान का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद हो जाने और लाखों लोगों के घरों के अंदर ही रहने के बीच ये सवाल उठ रहे हैं कि विदेशी नागरिकों की बड़े पैमाने पर निकासी कैसे की जाएगी। खार्तूम और इसके आसपास के इलाकों में सूडानी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक समूह के बीच झड़पें होने के कारण विभिन्न देशों को अपने नागरिकों को स्वदेश ले जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि निकासी का काम बहुत जोखिम भरा हो गया है।

 
राजधानी खार्तूम के बीचोंबीच स्थित मुख्य हवाई अड्डा बंद है, ऐसे में विभिन्न देशों ने अपने-अपने नागरिकों को तब तक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा है, जब तक कि वे उनकी निकासी की योजनाएं तैयार नहीं कर लेते हैं। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज नाम के अर्द्धसैनिक समूह ने हवाई अड्डा पर कब्जा करने की कोशिश के तहत भारी गोलाबारी की। बुरहान ने कहा कि सऊदी अरब के राजनयिकों को लाल सागर में स्थित सूडान के मुख्य बंदरगाह पोर्ट सूडान से निकाला जा चुका है और उन्हें स्वदेश भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका ने भारत को भेंट की सम्राट अशोक के बेटे-बेटी की पेंटिंग, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट की तस्वीरें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। श्रीलंका के राजदूत मिलिंडा मोरागोड़ा ने भारत को सम्राट अशोक के बेटे और बेटी के देश में आगमन को दर्शाने वाली दो पेंटिंग भेंट की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति और […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च