पिछले दो सप्‍ताह में महज 18 घंटे ही चला सदन, विपक्ष की बदौलत सरकार को उठाना पड़ा 133 करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्‍ली 02 अगस्त 2021। पेगासस जासूसी कांड पर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। इस मुद्दे पर हो रहे हंगामे की वजह से सदन पिछले दो सप्‍ताह में एक भी दिन पूरी तरह से नहीं चल सका है। इस मुद्दे पर जहां विपक्ष लगातार बहस की मांग कर रहा है वहीं सरकार इसको मना कर रही है। सरकार का कहना है कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है, लिहाजा जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस की जानी अधिक सार्थक है। लेकिन दो सप्‍ताह से चल रहे गतिरोध की वजह से सरकार को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। 

सरकार के मुताबिक विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्‍य सभा और लोक सभा के कामकाजी घंटों में काफी कमी आई है। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हुआ था। लेकिन तब से लेकर अब तक दोनों सदनों में कुल 107 घंटों के कामकाजी में महज 18 घंटे ही कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकी है। सरकार की दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी वजह से सरकार को 133 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 

सरकार ने कहा है कि पिछले दो सप्‍ताह के दौरान लोकसभा के 54 घंटों के कामकाजी समय में केवल सात घंटे ही सदन चला है। वहीं राज्‍य सभा के 53 घंटों के कामकाजी समय में केवल 11 घंटे ही सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकी है। इसको देखते हुए सरकार मानसून सत्र को समय से पहले खत्‍म करने की तैयारी कर रही है। हालांकि विपक्ष ने सरकार की इस मंशा का विरोध करने का मन बना लिया है। 

आपको बता दें कि पेगासस जासूसी कांड का मुद्दा विपक्ष को बैठे-बिठाए मिल गया है। विपक्ष लगातार कह रहा है कि सरकार जानबूझकर इस मुद्दे पर बहस से पीछे हट रही है। विपक्ष का ये भी कहना है कि यदि वो इस पर बहस को तैयार हो जाती है तो गतिरोध भी तुरंत ही खत्‍म हो जाएगा। इस संबंध में राज्‍य सभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक पत्र राज्‍य सभा के सभापति को भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए।  

Leave a Reply

Next Post

बेलबॉटम सिनेमाघरों में 3D में भी होगी रिलीज़, अक्षय कुमार ने की आधिकारिक घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 02 अगस्त 2021। पिछले दिनों अक्षय कुमार ने एलान किया था कि उनकी फ़िल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ होगी। अब अक्षय ने एक और बड़ी घोषणा की है। बेलबॉटम का लुत्फ़ दर्शक 3डी में उठा पाएंगे। फ़िल्म देखने के अनुभव को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप