KL राहुल ने तस्वीर शेयर कर कहा – फिट हूं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हूं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

केएल राहुल ने फिटनेस हासिल कर ली है

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए वह टीम में हैं

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 5 फरवरी से

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वनडे और टी20 सीरीज में खेले थे लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला।

मेलबर्न में उनके बाएं हाथ की कलाई चोटिल हो गयी थी जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे। राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आए थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ गए थे।

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी निगाहें अब घरेलू सीरीज पर टिकी हैं।’

ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नै में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कैबिनेट बैठक में किसानों को राहत : MP के 24 लाख किसानों को सहकारी बैंको से लिए कर्ज का ब्याज होगा माफ

शेयर करेकेंद्र की तर्ज पर पेपरलेस होगा MP का बजट, वित्त मंत्री टैबलेट से प्रस्तुत करेंगे दुग्ध संघ को घाटे से उबारने 14.80 करोड़ के अनुदान को मंजूरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 02 फरवरी 2021। सरकार ने प्रदेश के 24 लाख किसानाें का 550 करोड़ रुपए का ब्याज माफ करने का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज