लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवारों की सूची जारी, कल्याण से श्रीकांत शिंदे होंगे उम्मीदवार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 मई 2024। महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने कल्याण और ठाणे लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसके मुताबिक पार्टी ने कल्याण सीट से श्रीकांत शिंदे और ठाणे सीट से नरेश गणपत म्हस्के को टिकट दिया है। श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। 

शिवसेना यूबीटी की वैशाली दारेकर राणे से होगा श्रीकांत शिंदे का मुकाबला
कल्याण लोकसभा सीट पर श्रीकांत शिंदे का नाम पहले से ही तय था और सिर्फ औपचारिक एलान होना बाकी था। बीते महीने ही राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कल्याण लोकसभा सीट से श्रीकांत शिंदे के चुनाव लड़ने की बात कही थी। कल्याण सीट पर श्रीकांत शिंदे का मुकाबला शिवसेना यूबीटी की उम्मीदवार वैशाली  दारेकर राणे से होगा। वैशाली साल 2009 का लोकसभा चुनाव कल्याण से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से लड़ चुकी हैं। इस बार वे शिवसेना यूबीटी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 

ठाणे सीट पर फंसा था पेंच
ठाणे सीट पर उम्मीदवार के एलान को लेकर भाजपा और शिवसेना में मतभेद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ठाणे सीट से भाजपा संजीव नाईक को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी। वहीं सीएम शिंदे अपने गृहनगर को छोड़ने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि काफी विचार विमर्श के बाद भाजपा ठाणे सीट को शिवेसना को देने पर राजी हो गई, लेकिन भाजपा ने शर्त रखी कि ठाणे में उम्मीदवार का एलान भाजपा के साथ चर्चा के बाद ही होगा। ठाणे सीट से शिवसेना यूबीटी के राजन विचारे चुनाव मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में राजन विचारे ने ही यहां से जीत दर्ज की थी। नासिक सीट पर अभी भी मतभेद हैं और अभी तक नासिक में उम्मीदवार का एलान नहीं हो सका है। 

शिवसेना अब तक 10 सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार
शिवसेना इससे पहले आठ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। जिनमें दक्षिण मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मंडलीक, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटील, रामटेक से राजू पारवे, मावल से श्रीरंग बारणे और हातकणंगले से धैर्यशिल माने को टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा और एनसीपी महायुति गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही हैं। महायुति में सीटों का बंटवारा हो चुका है, लेकिन अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गठबंधन के तहत भाजपा राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं 14 सीटों पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और पांच सीटों पर अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ सकती है। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी को भी एक सीट दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बाहर निकाले गए बच्चे: तलाशी जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 मई 2024। दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप