बिलासपुर में शादी समारोह के दौरान हुआ मर्डर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 30 नवंबर 2025। ग्राम बरतोरी में एक शादी समारोह में मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है 28 नवंबर को चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के घर वाले और उसके सभी दोस्त नाच रहे थे। नाचते समय 2 युवकों का हाथ टकराया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तभी बीच बचाव करने आए एक युवक को गुस्साए लड़कों ने चाकू से 3 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। मृतक दूल्हे के दोस्त के चाचा थे। आरोपियों ने भतीजे को भी खूब मारा था। इसी से हाथ टकराया था। शिकायत के बाद 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इनमें 4 नाबालिग है।

ग्राम खपरी का रहने वाला कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की चुलमाटी में शामिल होने गया था। 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे सभी लोग डीजे के साथ नाचते हुए भीम पटेल के घर के पास पहुंचे। इसी दौरान कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इस पर संदीप भड़क गया और कुश को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप के अन्य दोस्त भी आ गए और सभी ने मिलकर कुश को घेर लिया। इस बीच संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

6 लोग मिलकर कुश को खूब मारे, तभी बीच-बचाव के लिए उसके चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान बरतोरी के एक युवक ने चाकू निकाला और बड़कू के सीने में लगातार तीन वार कर दिए। चाकू लगने से उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। वे मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और बड़कू के पिता रामभरोस वहां पहुंचे। उन्होंने घायल बड़कू को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शनिवार देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं। मृतक के भतीजे कुश यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पवनदीप–प्रियांशी के “करिया हाँ” ने बिखेरा जादू

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुम्बई 01 दिसंबर 2025। देसी तड़का म्यूज़िक और कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने अपना नया म्यूज़िक वीडियो “करिया हाँ” भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया। इस रोमांटिक–ड्रामेटिक सांग को अपनी सुरीली आवाज़ से पवनदीप राजन और प्रियांशी श्रीवास्तव ने खास बनाया है, जबकि शानदार संगीत दिया […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब