बलम नेंड्रा के जंगल में मुठभेड़, दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 20 जनवरी 2024। बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला समेत एक पुरुष नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम व अन्य 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी बीजापुर व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

अभियान के दौरान शनिवार की सुबह 7.30 बजे के करीब बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो महिला नक्सली और एक पुरूष नक्सली को मार गिराया है।  पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से नक्सली शव सहित हथियार विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं। क्षेत्र में जवानों का सर्च अभियान जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

महादेव एप मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 31 लोगों को बनाया गया आरोपी, सभी को नोटिस जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 जनवरी 2024। महादेव एप के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। ईडी के एडवोकेट सौरभ पांडे के मुताबिक मनी लांड्रिंग सहित अन्य मामले में 31 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी बनाया गया है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर