अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, सुकमा और दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सुकमा 08 नवंबर 2025। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए भीषण नक्सली हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में एक साथ 12 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को हुए उस आईईडी ब्लास्ट से जुड़ी है, जिसमें दरभा डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने डीआरजी बल के जवानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 10 जवानों समेत वाहन चालक की मौत हुई थी।

एनआईए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस से जुड़े आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर की गई। एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है, जिनमें नकदी, हस्तलिखित पत्र, प्रिंटेड रसीद बुक्स, और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। यह सामग्री सीपीआई (माओवादी) संगठन की फंडिंग और गतिविधियों से जुड़ी पाई गई है।

जांच एजेंसी का कहना है कि जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, वहां से मिले सबूतों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध दरभा डिवीजन कमेटी के सक्रिय माओवादी कैडरों से हैं। वही कैडर 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर के पास पेडका गांव में हुए उस घातक हमले में शामिल थे, जिसने पूरे बस्तर को दहला दिया था।

एनआईए ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि इस मामले की जांच अब भी जारी है। अब तक की कार्रवाई में कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। एजेंसी को उम्मीद है कि हालिया तलाशी में मिले दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य इस मामले के नक्सली नेटवर्क को और गहराई से उजागर करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, बोले- भाजपा ने एमपी में भी वोट चोरी की, एसआईआर से कर रहे कवर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 09 नवंबर 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार सुबह पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी के लिए निकले। दो दिनों से मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पर प्रवास कर रहे राहुल गांधी ने प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। रविवार सुबह राहुल […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार