दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

ऋषिकेश, 19 सितंबर 2026। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में नीम बीच के पास एक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा (20) अपने दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया और नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। इसके बाद वह लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। टीम ने डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से नदी में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण सौरभ का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Next Post

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद

शेयर करेअब अगले साल मई होगी शुरू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लेह, 19 सितंबर 2026। देश के सबसे ऊंचे और सबसे लंबे बस रूटों में शामिल दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा पर ब्रेक लग गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो ने 15 सितंबर से इस सेवा को बंद कर दिया […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर