मानसून सत्र: राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आज शाम इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने उच्च सदन के सभी नेताओं के साथ बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में राजनीतिक दलों के अलावा समूहों को भी आमंत्रित किया गया है। यह बैठक उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू के आवास पर शाम को आयोजित होगी। वहीं अभी तक 40 नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लेने की सहमति जताई है। 

आशंका जताई जा रही है संसद का आगामी मानसून सत्र हंगामेदार होगा। क्योंकि देश में कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में जुटी हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कोरोना और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार हमालावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना प्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत को लेकर सरकार पर एक भी हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह लागातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया था। विदेश एवं रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा। 

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान में मिला कलयुग का 'कुंभकरण' ,लगातार सोता है 300 दिनों तक

शेयर करे नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। देर तक सोने के लिए हम सभी ने अपने घरों में कभी न कभी  रामायण के एक पात्र ‘कुंभकरण’ वाला ताना सुना ही होगा। लेकिन क्या वास्तव में कोई कुंभकरण जैसी लंबी नींद ले सकता है? कहा जाता है कि कुंभकरण 6 माह […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट