प्रेमिका को यूपी भगा ले गया था प्रेमी, चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 09 सितम्बर 2023। कबीरधाम के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामापुर पुलिस चौकी के सामने आज सुबह 5 बजे से तनाव पूर्ण स्तिथि बनी हुई है। दरअसल, क्षेत्र के एक युवक की लाश यूपी के चित्रकूट रेलवे ट्रैक पर मिली है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सुबह 5 बजे से दामापुर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका को लेकर लखनऊ यूपी भाग गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। 5 सितंबर को दोनों प्रेमी जोड़े को लेने के लिए पुलिस व परिजन लखनऊ यूपी गए हुए थे। जब ये वापस छत्तीसगढ़ आ रहे थे तो 7 सितंबर की शाम युवक चित्रकूट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता ने ही उनके लड़के को चलती ट्रेन से धक्का दिया है। युवक के शव को आज शनिवार की सुबह 5 बजे यूपी से लाया गया है, जिसके बाद से ही शव को रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनो की मांग है कि लड़की के पिता समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई हो।

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि यह मामला टाटाकसा गांव है। पूरे घटनाक्रम को लेकर यूपी के मारकुंडी थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने में लगी है। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े भी अलग-अलग समाज के हैं। इस कारण गांव में तनाव की स्तिथि बन सकती है। यही कारण है कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। जिला मुख्यालय कवर्धा से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में का बनेगा योगासन का वर्ल्ड रिकॉर्ड : दो हजार से अधिक योग साधकों ने सेतुबंध आसन का किया पूर्वाभ्यास

शेयर करेछत्तीसगढ़ योग आयोग का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 10 सितम्बर को छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 09 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम  के तहत् सेतुबंध आसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने लगभग 2 हजार योग साधकों ने आज सुबह रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान