मुख्यमंत्री, मंत्रियों का भरोसा खो बैठे है, सरकार में विश्वास का संकट – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में अचानक मंत्रियों की बैठक बुलाना तथा बैठक के बाद जो खबरे सामने आ रही वह बताती है कि भाजपा की सरकार आपसी अंतर्कलह से जूझ रही तथा सरकार अपने लोगों को विश्वास खो चुकी है। सत्ता का संघर्ष अब खुलकर सामने आने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने में आपसी विरोध चल रहा है। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से चर्चा चल रही थी कि मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा लिया जायेगा। मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाएगा। कल इसी संबंध में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की अचानक बैठक बुलाई गयी तथा संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मंत्रियों के कामकाज की बातें हुई, कुछ मंत्रियों के काम काज पर असंतोष जताया गया। आधे से अधिक मंत्रियों के कामकाज असंतोषजनक पाये गये है। सरगुजा संभाग के दो मंत्री तथा एक उपमुख्यमंत्री के कामकाज पर तो बेहद नाराजगी सामने आई। इसके बाद अचानक तथा सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा गया ताकि मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सके लेकिन बताते है मंत्रियों ने इस्तीफा देने से मना कर दिया गया तथा मंत्रियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के कामकाज की समीक्षा करने की मांग की। मंत्रियों का कहना है मंत्री नहीं मुख्यमंत्री बदला जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम अचानक नहीं हुआ है, प्रदेश में भाजपा का बड़ा वर्ग सरकार से नाराज है। विधायक सरकार से नाराज है और मंत्री अपने मुख्यमंत्री से नाराज है, कल की बैठक में यह खुलकर सामने आया। जनता ढाई साल के काम काज से सरकार से पहले ही नाराज है। किसान, युवा, कर्मचारी, महिला, सभी वर्ग के लोगों के साथ सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार, जनता के साथ-साथ अपने लोगों का भी भरोसा खो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

'आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?': NEET एग्जाम के लिए छात्र को मिला था अबू धाबी सेंटर, NTA पर जमकर बरसे राहुल, उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जून 2026। 21 जून को होने जा रही नीट यूजी की पुनर्परीक्षा (Re-NEET) से पहले उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नागपुर के एक छात्र को भारत की जगह सीधे विदेश यानी ‘अबू धाबी’ में परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया गया। इस गंभीर […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया