अगले तीन घंटों में कमजोर पड़ेगा फेंगल, कई राज्यों में इसका असर, पुडुचेरी में अब तक की सबसे अधिक बरसात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पुडुचेरी 01 दिसंबर 2024। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल पुडुचेरी के पास तट से टकराने के बाद अब शांत पड़ गया है। करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकराने के बाद फेंगल की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे लेकर अहम जानकारी दी है। आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने बताया कि फेंगल पुडुचेरी के पास स्थिर है और अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

आईएमडी ने दी अहम जानकारी
आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने फेंगल के बारे अहम अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि चक्रवात फेंगल ने शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुडुचेरी के पास दस्तक देनी शुरू की थी। इसके बाद लैंडफॉल की प्रक्रिया रात 10.30 से 11.30 बजे के  बीच पूरी हुई। अब यह स्थिर है। उन्होंने कहा कि इसके धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है।

कई राज्यों में शुरू हुई बारिश
इसके प्रभाव से तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश शुरू हो गई है। इसके अलग-अलग क्षेत्रों में 3 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा  जहां तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मैलम में 30 नवंबर सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 5.30 बजे के दौरान 50 सेमी बारिश दर्ज की गई, वहीं पुडुचेरी में 46 सेमी बारिश दर्ज की गई। यह पुडुचेरी में हुई सबसे अधिक बारिश थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 31 अक्टूबर 2004 को केंद्र शासित प्रदेश में 21 सेमी बारिश हुई थी।

चेन्नई हवाई अड्डे पर फिर शुरू हुआ उड़ानों का परिचालन
इस बीच, चेन्नई हवाई अड्डे पर परिचालन, जिसे रविवार को निलंबित कर दिया गया था, आधी रात को फिर से शुरू हो गया। हालांकि कई उड़ाने रद्द भी हो गईं वहीं कई ने देरी से उड़ान भरी। 

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बारिश
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, चित्तूर, विशाखापट्टनम और तिरुपति सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां मूसलाधार बारिश हो रही है। 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। एक दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए पहले ही एक दिसंबर तक समुद्र तटों को खाली करने का निर्देश दिया गया था। कर्नाटक के उडुपी, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग समेत 16 जिलों में बारिश हो रही है। इन जिलों में 1 से 3 दिसंबर तक बिजली भी गिर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

सोरेन के एलान के बाद, असम सीएम बोले- हम भी दो-तीन चीजों के अध्ययन के लिए टीमें झारखंड भेजेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 01 दिसंबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। अब असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि वह भी असम की दो टीमें झारखंड […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट