हाथी के हमले में एक ग्रामीण की हुई मौत, एक महीने में गई पांच लोगों की जान; पूरे इलाके में दहशत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 16 सितम्बर 2023। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई और पसान रेंज में हाथियों का तांडव जारी है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में यह चौथी घटना है जब हाथी के हमले से जनहानि हुई हो। 

केंदई रेंज के रिहायशी इलाके में दंतैल ने एक बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आपको बता दे कि कटघोरा वन मंडल इलाके में 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड से अलग एक दंतैल घूम रहा है जो लगातार इंसानी बस्तियों में घुसकर लोगों की जान ले रहा है। एक माह के भीतर हाथी के हमले से पांच लोगों की जान जा चुकी है। वही हाथियों ने किसानों की सैकड़ों एकड़ खेतो पर लगे धान की फसल को भी तबाह कर दिया है। ग्रामीण अपनी जान बचाने रतजगा करने को मजबूर हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी लाचार नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना और प्रदेश में कमल खिलाना ही इस भ्रष्टाचार से मुक्ति का रास्ता है - भाजपा

शेयर करेपरिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का हुआ जशपुर से आगाज, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे नेतृत्व मुख्यमंत्री सीडी कांड में बेल पर हैं, उनकी निजी सचिव, जेल में हैं, ऐसी भ्रष्ट सरकार हटाना है – जे पी नड्डा परिवर्तन यात्रा का एक ही संदेश है, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन, परिवर्तन […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान