त्वरित कार्रवाई से पुलिस के प्रति जनता में बढ़ता है विश्वास : श्री अवस्थी : रायगढ़ और बलौदाबाजार के पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने इंद्रधनुष सम्मान से किया सम्मानित

शेयर करे

रायगढ और बलौदाबाजार में डकैती के आरोपियों को पुलिस ने किया था तत्काल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 9 जुलाई 2020। अपराधियों को पकड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि घटना के बाद पुलिस का रिस्पॉन्स कैसा रहा। पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट जाए तो अपराधों की गुत्थी आसानी से सुलझायी जा सकती है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस को सफलता तभी मिलती है जब पूरी टीम ने कोशिश की हो। उक्त बातें डीजीपी डीएम अवस्थी ने इंद्रधनुष सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहीं। सम्मान समारोह में बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा, रायपुर आईजी डॉ आनंद छावड़ा, बलौदाबाजार एसपी आई कल्याण एलिसेला, रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह और अपराधियों को पकड़ने में शामिल पैंतालीस पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल में ही रायगढ़ में कैश वैन लूटकांड, हत्या और बलौदाबाजार में डकैती की घटना पुलिस द्वारा चौबीस घंटे के अंदर सुलझा ली गयी थी। पुलिस द्वारा तत्काल अपराधियों को पकड़ने के बाद डीजीपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ पुलिस आपराधिक घटनाओं को तत्काल सुलझा ले रही है। अपराध घटित होने के बाद जब एसपी से लेकर सिपाही तक मिलकर केस सुलझाने में जुट जाते हैं तो अपराधी पुलिस की पकड़ में जल्दी आते हैं। इस अवसर पर एआईजी राजेश अग्रवाल, रायगढ़ एएसपी अभिषेक वर्मा, बलौदाबाजार एएसपी श्रीमती निवेदिता पाल एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 में संशोधन, भण्डारण अनुज्ञप्तिधारियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 9 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग के द्वारा छत्तीसढ़ खनन, परिवहन तथा भण्डारण नियम 2009 में संशोधन किया गया है। यह संशोधन  24 जून 2020 के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि संशोधन खनिज नियम के अनुसार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण