‘एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे’: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ADM-SDM करेंगे पाइपलाइन की मॉनिटरिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जून 2024। दिल्ली में जल संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली सरकार फैसला लिया है कि एडीएम-एसडीएम पानी की पाइपलाइन की मॉनिटरिंग करेंगे। सरकार का कहना है कि कहीं भी पानी की लीकेज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे। मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जोन में एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों की एक टीम तैनात की जाएगी। यह टीम पानी के टैंकरों की व्यवस्था और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल के रूप में कार्य करेंगे। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल मिल सके। 

संकट के बीच कई जगहों पर बर्बाद हो रहा पीने का पानी
राजधानी में गंभीर पेयजल संकट के बीच अनेक स्थानों पर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। कई जगह पाइप लाइन लीक होने के कारण पीने का पानी लोगों के नलों के बजाय नालों में बह जाता है। पाइप लाइन लीक होने के मामले नई दिल्ली इलाके में देखने को मिल रहे हैं। यह हालात तब हैं जब पानी संकट व पानी बर्बाद होने के मामले को लेकर दिल्ली व हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार व उपराज्यपाल आमने-सामने हैं।

राजधानी में आईटीओ स्थित अन्ना कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन में बड़ी लीकेज देखने को मिली। इस कारण यहां पीने का पानी बर्बाद हो रहा था। इलाके के निवासियों ने बताया कि पाइप लाइन में कई महीने से लीकेज है। इस बारे में कई बार जल बोर्ड को अवगत कराया। इस कॉलोनी के पास ही एक अन्य स्थान पर भी पाइप लाइन लीक हो रही थी। आईटीओ स्थित बहादुर शाह जफर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास कई माह से पाइप लाइन में लीकेज मिली और यहां भी रोज काफी पानी बर्बाद हो रहा था।

चिराग दिल्ली में भी पाइप लाइन लीक हो रही है। खास बात यह है कि इस पाइप लाइन में लीकेज के संबंध में अमर उजाला ने दो दिन पहले खबर प्रकाशित की थी। यहां पर भी पानी बर्बाद होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसके अलावा नई दिल्ली के कई इलाकों में पाइप लाइन जर्जर हालत में है। इन स्थानों पर पाइप लाइनों के बड़े हिस्से से जंग के टुकड़े टूट हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

झोपड़ी पर पलटा बालू भरा ट्रक, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, चालक और हेल्पर हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरदोई 12 जून 2024। हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। घटना में झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप