एक विद्रोही और बागी महिला की सच्ची कहानी है फ़िल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 सितम्बर 2023। आदमी ने नियम बनाये, आदमी ने लागू किये, औरत तो बैचारी पालन करती आ रही है, उनमे से एकाध औरत ने की अपने मन की, तो हो गई वो बुरी, वो एकाध औरत मैं हूँ। हर महिला का प्रतिबिंब है “प्यारी” क्योंकि वास्तव में ‘हर नारी है प्यारी’। ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस असाधारण पिक्चर की पहली झलक आज आउट कर दी गई है। इस फर्स्ट ग्लिम्पस में डॉली तोमर का अलग सा अवतार और रूप देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हैं। इस पहली झलक में डॉली तोमर दौड़ती हुई दिख रही हैं, अब तो यह रहस्य 27 अक्टूबर को खुलेगा कि वह क्यों भाग रही हैं। मगर इस पहली झलक ने दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर एक उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है। सदियों से भारतीय महिलाएं समाज और दबंग पुरुषों के सख्त सुलूक की वजह से पिंजरे में कैद पक्षी की तरह ज़िंदगी गुजारती आ रही हैं। लेकिन तेजी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन के कारण अब महिलाओं का विद्रोह उतना मुश्किल नहीं रह गया है जितना पहले हुआ करता था। आज की औरत झूठे रीति-रिवाजों की सभी जंजीरों को तोड़कर अपने सपने, चाहत और सम्मान के साथ जीने के लिए उड़ान भरने को तैयार है। ऐसी ही एक विद्रोही और बागी महिला की कहानी है “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी”। यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” हर महिला के छिपे हुए और अनकहे दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है। वर्सटाइल ऎक्ट्रेस डॉली तोमर ने इसमें शीर्षक भूमिका निभाई है। फ़िल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कई टीवी धारावाहिकों और म्युज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुकी ऎक्ट्रेस डॉली तोमर ने इस महिला प्रधान फ़िल्म में प्यारी का टाईटल रोल बड़ी शिद्दत से निभाया है। यही वजह है कि यह फ़िल्म दुनिया भर के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित की गई है जहां इसे अवार्ड्स से नवाजा गया है।  इस चुनौतीपूर्ण किरदार को जीने वाली अदाकारा डॉली तोमर का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर बेस्ड इस फ़िल्म की शूटिंग का भोपाल में अनुभव बड़ा प्रभावी और यादगार रहा। फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” सच्ची घटना पर आधारित लिखे एक नॉवेल पर बेस्ड है। इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है।

      इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर कल्पना राजपूत, अमित गुप्ता और सह निर्माता रहमान अली, राजाराम पाटीदार और खुर्रम सय्यद हैं, क्रिएटिव प्रोड्यूसर सय्यद हुसैन हैं। फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में डॉली तोमर, बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया, रजनीश दुबे और सत्या अग्निहोत्री हैं।

Leave a Reply

Next Post

जी20 में भारत-सऊदी अरब के समझौते से तिलमिलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- हमें शर्म आती है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 सितम्बर 2023। भारत में पहली बार सफलतापूर्वक हुए जी20 शिखर सम्मेलन की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। सभी विश्व स्तरीय नेताओं ने हिस्सा लेने के बाद भारत की मेजबानी और समिट में लिए गए फैसलों की तारीफ की। जी20 का यह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप