पुलिस परिवारों का आंदोलन खत्म:अफसर बोले- एक सप्ताह में हाई पावर कमेटी की बैठक, सहायक आरक्षकों पर कार्रवाई नहीं; आश्वासन के बाद माने परिजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 दिसम्बर 2021 । राजधानी रायपुर में पुलिस परिवारों का आंदोलन बुधवार दोपहर समाप्त हो गया। इसको लेकर पुलिस अफसरों ने आधिकारिक घोषणा की है। इसके बाद अभनपुर थाने के बाहर बैठे सहायक आरक्षकों के परिजन घर लौटने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रदर्शन के दौरान मारपीट से आहत परिजन अभनपुर थने के बाद दोषी अफसरों पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे।

सुबह से ही सहायक आरक्षकों के परिजन अभनपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में एकत्र हो गए थे। अन्य परिवारों को जोड़ने के लिए उन्होंने वीडियो बनाकर भी सर्कुलेट किए। इसके बाद सभी अभनपुर थाने में FIR दर्ज कराने के लिए निकल पड़े। थाने के बाहर ही प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाइश दी और शांत कराया।

रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सहायक आरक्षकों के परिजनों की मांग को लेकर सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित की है। ADG हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गठित कमेटी में IG बस्तर भी शामिल हैं। एएसपी राठौर ने बताया कि कमेटी एक सप्ताह में बैठक करेगी। वहीं यह भी आश्वासन परिजनों को दिया गया है कि आंदोलन में शामिल परिवारों के सहायक आरक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

तीन दिन से आंदोलन कर रही थीं पुलिस परिवार की महिलाएं
नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, समान सुविधाओं जैसी कई मांगों को लेकर पुलिस में सहायक आरक्षकों के परिवार से जुड़ी महिलाएं, बच्चे और पुरुष भी पिछले तीन दिन से राजधानी में हैं। पुलिस वालों के इन परिजनों ने 6 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय के घेराव की कोशिश की थी। रायपुर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महिलाओं से धक्कामुक्की और मारपीट भी हुई थी। कई महिलाओं के कपड़े तक फट गए थे। इसके बाद उन्हें सप्रे स्कूल में बनी अस्थाई जेल में रखा गया।

मांगे पूरी होने की तारीख तय करने की सरकार से मांग
पुलिस परिवारों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया है। ADG हिमांशु गुप्ता को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार सुबह इसके आदेश भी जारी कर दिए। वहीं पुलिस परिजनों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन मिला है। सरकार की ओर से जब तक नियत तारीख नहीं बता दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि कोरोना काल में ड्यूटी करते रहे, फिर भी एक दिन का वेतन काट लिया। जिन्होंने विरोध किया, उनको सस्पेंड कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

धोनी के भरोसे की ऋतुराज गायकवाड़ ने रखी लाज, कर दी छक्के-चौकों की बारिश, ठोका शतक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 08 दिसम्बर 2021 । भारतीय क्रिकेट में एक नाम बड़ी तेजी से उभर रहा है जिसने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा रखी है. खुद धोनी-विराट कोहली भी उसकी बल्लेबाजी के कायल हैं. जी हां आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं बात ऋतुराज गायकवाड़ की हो […]

You May Like

भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा....|....महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब