माधव नेशनल पार्क में दहाड़ेंगे बाघ,10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज और मंत्री सिंधिया छोड़ेंगे टाइगर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिवपुरी 03 मार्च 2023। मध्यप्रदेश में कूनो अभ्यारण्य के बाद अब शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघों को शिफ्ट किए जाने की तारीख का खुलासा कर दिया है। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 10 तारीख को प्रोग्राम फाइनल है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और हम दोनों आएंगे और 12 बजे तक पहुंच जाएंगे। बहुत ऐतिहासिक दिन होगा शिवपुरी के लिए बाघ और हाथों से इशारा कर बताया कि बाघों को छोड़ा जाएगा।

27 साल बाद गूंजेगी बाघों की दहाड़
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद एक बार फिर से टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। माधव नेशनल पार्क में 1990- 91 तक यहां काफी संख्या में टाइगर हुआ करते थे, लेकिन अंतिम बार 1996 में यहां टाइगर देखा गया था। अब माधव नेशनल पार्क एक बार फिर से बाघों से आबाद होने जा रहा है। टाइगर प्रोजेक्ट के तहत यहां कुल पांच बाघों को बसाए जाने की योजना है। पहले चरण में यहां तीन बाघों को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें पन्ना, बांधवगढ़ से एक-एक मादा टाइगर और भोपाल से एक नर टाइगर को शिफ्ट किया जाएगा।

फ्री रेंज में रखे जाएंगे टाइगर
माधव नेशनल पार्क में पहले चरण में आने वाले तीनों टाइगरों को फ्री रेंज में रखा जाएगा। यानी यहां टाइगरों को पिंजरे में कैद करके ना रखते हुए पार्क में उनके लिए बनाए गए बाड़े में खुले में रखा जाएगा। यहां इन टाइगरों को लेकर अध्ययन भी किया जाएगा कि वह यहां किस तरह से रहते हैं और खुद को कैसे इस नए वातावरण में अनुकूल करते हैं। हालांकि माधव नेशनल पार्क टाइगर सहित अन्य वन्य प्राणियों का प्राकृतिक घर है। लेकिन लगातार शिकार के चलते एक समय बाद यहां बाघों की संख्या खत्म हो गई थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी पर सिंधिया का तंज, कहा- तीन राज्यों के नतीजों को देखकर कांग्रेस का कौन सा लुक बाकी है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ग्वालियर 03 मार्च 2023। दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के विदेश में जाते ही बदले हुए लुक पर निशाना साधते हुए कहा कि लुक और परिचय की बात में नहीं करूंगा। मैं यही कहूंगा […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प