कोर्ट में 700 पेज की चार्जशीट पेश, राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे शिलांग, करेंगे अवलोकन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

 इंदौर 06 सितंबर 2025। देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की चार्जशीट शिलांग पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दी है। 700 पेज से ज्यादा की चार्जशीट में पुलिस ने कई सबूतों का भी उल्लेख किया है। कोर्ट में चार्जशीट पेश किए जाने पर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम अपने वकील के माध्यम से कोर्ट से चार्जशीट मांगेंगे। उसका अध्ययन किया जाएगा। विपिन ने कहा कि रविवार को कोर्ट का अवकाश रहता है। वे सोमवार को शिलांग जाएंगे और अपने वकील से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

विपिन ने बताया कि हमने अपने वकील के माध्यम से पिछले दिनों आरोपियों की मदद करने वालों की जमानत पर आपत्ति ली थी। शिलांग पुलिस ने विस्तृत जांच कर केस को उजागर किया है, अब आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमारी भी यह कोशिश रहेगी।

सोनम ने की परिजनों से फोन पर चर्चा

अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर मारने वाली सोनम रघुवंशी के अलावा उसकी मदद करने वाले चार आरोपी शिलांग जेल में बंद है। जेल से सप्ताह में एक बार विचाराधीन कैदियों को फोन करने की छूट रहती है। राजा के परिजनों को यह जानकारी मिली है कि सोनम ने आधा दर्जन बार अपने माता-पिता व भाई से चर्चा की है। विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी पिछले माह शिलांग गया था। उसने अपनी बहन के लिए वहां वकील भी हायर किए हैं,जबकि वह हमसे कहता रहा है कि सोनम ने गलत किया है। वह उसे सख्त सजा दिलाने में हमारी मदद करेगा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 06 सितंबर 2025। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सिसायी गर्माहट तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी बीच शनिवार को भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी