सूर्य की अहम जानकारी जुटाने के लिए आदित्य एल-1 के इस पेलोड ने शुरू किया काम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 02 दिसंबर 2023। सूर्य की अहम जानकारियों को जुटाने के लिए भारत की तरफ से भेजे गए आदित्य-एल1 ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब उपग्रह में लगे पेलोड- आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने काम करना शुरू कर दिया है। इसरो ने बताया कि यह पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहा है।  आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) में दो अत्याधुनिक उपकरण सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (SWIS) और सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (STEPS) शामिल हैं। STEPS उपकरण 10 सितंबर, 2023 को शुरू किया गया था। वहीं, SWIS उपकरण एक महीने पहले यानी दो नवंबर को शुरू हुआ और इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसरो के मुताबिक, उपकरण ने सौर पवन आयन, मुख्य रूप से प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक मापा है।

इसरो का कहना है कि इसके जरिए उसे सौर हवाओं के बारे में काफी जानकारी हासिल हुई है। इससे वैज्ञानिकों को सौर हवाएं चलने की वजह और पृथ्वी पर पड़ने वाले उनके असर के बारे में पता चलेगा। इससे अंतरिक्ष के मौसम को लेकर भी काफी जानकारी पता चल सकेगी। 

सितंबर में हुई थी लॉन्चिंग
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने दो सितंबर को भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग की थी। इसरो ने पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से हुई थी। यह मिशन भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा।

तारों के अध्ययन में सबसे ज्यादा मदद करेगा
इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है। आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता।

Leave a Reply

Next Post

23 साल में पहली बार बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को घर पर हराया, दो साल में कीवियों पर दूसरी जीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूजीलैंड की फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 150 रन से हरा दिया। चौथी पारी में कीवियों को 332 रन का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में ट्रक और ऑटो के सीधी टक्कर में 2 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल....|....राहुल गांधी को झटका: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले रांची कोर्ट ने फिर जारी किया समन....|....पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी के 11 नेताओं को भेजा नोटिस; सैलजा ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी....|....बच्चे को ज्यादा काटते हैं मच्छर तो इस पौधे की 2 पत्तियां रख दें जेब में, फिर पास नहीं फटकेंगे मॉस्किटो....|....इन 5 चीजों से बना लें दूरी, एक महीने में कंट्रोल हो सकता है शुगर लेवल....|....आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा में अचानक मची भगदड़, पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया....|....हरभजन सिंह ने उजागर की विश्व कप स्क्वॉड की कमी, बताया एक अन्य पेसर की खलेगी कमी, रिंकू पर भी की चर्चा....|....मोदी को सत्ता से बाहर नहीं किया गया तो संविधान खत्म हो जायेगा : ममता....|....कांग्रेस नेता सांप्रदायिक, ‘इंडिया' गठबंधन में टूट की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी....|....श्रीनगर में ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, जैकी श्रॉफ ने बताया कैसा रहा उनका अनुभव