राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर – ट्राली पलटी, 13 की मौत, कई लोग घायल…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजगढ़ 03 जून 2024। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। इस ट्रैक्टर ट्राली में 25 लोग सवार थे। जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए थे और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

कैबिनेट में साथी श्री @bjpnspbiaora जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Leave a Reply

Next Post

अमूल के बाद अब मदर डेयरी का दूध भी हुआ महंगा, सामने आईं नई कीमतें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जून 2024। मदर डेयरी ने सोमवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी। पिछले 15 महीनों में इनपुट लागत में बढ़ोतरी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन