महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर हलचल तेज; शिंदे आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, शिवसेना नेता ने दिया संकेत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 30 नवंबर 2024। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बकरार है। सीएम और डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर लगातार सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला लेने के लिए मुंबई में होने वाली महायुति की अहम बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या शिंदे सरकार गठन के फैसले से नाराज हैं और इसलिए सतारा जिले में अपने गांव चले गए हैं। हालांकि, अब उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री परेशान नहीं हैं। वो बुखार और सर्दी से पीड़ित होने के कारण अपने पैतृक गांव चले गए।

अगले 24 घंटे में लेंगे बड़ा फैसला

शिवसेना के एक दूसरे नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी दिलचस्पी महाराष्ट्र की राजनीति में है। गुरुवार रात दिल्ली में जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तब भी वह अस्वस्थ थे। 

शिंदे की वजह से मीटिंग रद्द?

महायुति के सहयोगी दलों भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के अपने गांव के लिए रवाना होने के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके चलते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने के एक हफ्ते बाद भी सरकार गठन में देरी हो रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी हो सकती है बैठक

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच बैठक के बारे में पूछे जाने पर, उदय सामंत ने जवाब दिया, ‘अगर बैठक में कोई जा नहीं सकता तो यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी हो सकती है। वह (शिंदे) परेशान नहीं हैं। दिल्ली में भी वह बुखार और सर्दी से पीड़ित थे। यह कहना गलत होगा कि वह परेशान हैं। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर वह किसी अच्छी जगह (स्वास्थ्य कारणों से) गए हैं, तो यह निष्कर्ष निकालने का कोई मतलब नहीं है कि वह परेशान है।’

कब होगा शपथ ग्रहण?

संजय शिरसाट ने कहा, ‘कल महाराष्ट्र के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. महाराष्ट्र के सीएम का नाम आज आधी रात तक घोषित किया जाना चाहिए। मुझे जानकारी है कि शपथ ग्रहण समारोह दो दिसंबर को होगा। शिवसेना नेता ने कहा कि जब भी एकनाथ शिंदे को लगता है कि उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए तो वह अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। जब उन्हें (एकनाथ शिंदे को) कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वह अपने पैतृक गांव जाते हैं। कल शाम तक वह (एकनाथ शिंदे) बहुत बड़ा फैसला लेंगे।’

महा विकास अघाड़ी पर हमला 

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने बताया है कि वह अगले दो दिनों में अपने विधायक दल के नेता पर फैसला करेगी और औपचारिकताओं के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए, शिरसाट ने कहा कि विपक्ष को सरकार गठन पर महायुति पार्टियों पर सवाल उठाने के बजाय चुनावों में अपने प्रदर्शन पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

'पूर्वी सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान दें एजेंसियां', गृह मंत्री अमित शाह का आह्वान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 नवंबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को पूर्वी सीमा पर उभरती चुनौतियों, घुसपैठ और शहरी पुलिसिंग की प्रवृतियों पर फोकस करना चाहिए। शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 59वें डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शाह ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप