670 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ओएफ एस के साथ ‘एक्वस’ करेगी मार्केट डेब्यू

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 नवंबर 2025। एक्वस लिमिटेड (कंपनी) अपनी इक्विटी शेयरों की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश ( आईपीओ ) के लिए बोली/ऑफ़र बुधवार, 03 दिसंबर 2025 से खोलने जा रही है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹118 से ₹124 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया है। निवेशक कम से कम 120 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 120 के गुणक में अतिरिक्त आवेदन किया जा सकेगा।

इस आईपीओ में ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर शामिल हैं, जिसमे  ₹ 6,700 मिलियन (₹ 670 करोड़) के नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू 2,03,07,393 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। एंकर इन्वेस्टर बोली/ऑफ़र अवधि मंगलवार, 02 दिसंबर 2025 को होगी। वहीं बिड/ऑफ़र अवधि बुधवार, 03 दिसंबर 2025 से शुरू होकर शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग बीएसई  और एनएसई पर प्रस्तावित है, जिसमें एनएसई को डिज़िग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज के रूप में चुना गया है।

Leave a Reply

Next Post

मीशो के आईपीओ से मार्केट में नई हलचल

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 नवंबर 2025। सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो लिमिटेड अपना बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी विवरण के अनुसार एंकर इन्वेस्टर बिडिंग 2 दिसंबर को होगी, जबकि बिड/ऑफ़र क्लोजिंग तिथि 5 दिसंबर 2025 […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी