मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 04 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये बयान अखिलेश यादव की उस टिप्पणी के जवाब में दिया है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि सत्ता में आए तो 2027 के बाद बुलडोजर को गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के सपने देख रहे हैं। कुछ समय पहले एक नाटक आता था मुंगेरी लाल के हसीन सपने, आज वह लोग भी सपने देख रहे हैं। यह लोग सपना देख रहे हैं। जब इनको अवसर मिला था तो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले जब नौकरियां निकलती थीं तो चाचा भतीजे में वसूली की होड़ लगती थी। आज कुछ जिलों में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है। 2018 से पहले ऐसा ही आतंक और स्थिति यूपी में थी। इनके भी क्षेत्र बांटे थे। महाभारत के सभी किरदार इसमें थे। जो आज बोल रहे हैं, इनको पहले भी अवसर मिला था। इन्होंने कुछ किया नहीं। इन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की जनता इन लोगों के समय की गुंडागर्दी और अमर्यादित आचरण देख चुकी है। आपका एक ही लक्ष्य विभाग को सर्वोत्तम बनाना होना चाहिए। हम देश को विकसित भारत बनाना है।

Leave a Reply

Next Post

'लाल आतंक' पर जोरदार प्रहार, मारे गए नौ नक्सलियों के शव बरामद, भारी संख्या में मिले हथियार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 04 सितंबर 2024। छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद भारी संख्या में हथियार और मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कल हुई मुठभेड़ में जवानों ने नौ नक्सलियों को […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग