बेमेतरा पहुंचे मंत्री मोहन मरकाम, शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज भवन का किया भूमिपूजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 20 अगस्त 2023। बेमेतरा जिला आदिवासी समाज द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मंत्री मोहन मरकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज मंगल भवन ग्राम गुनरबोड़ का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के साथ आदिवासी समाज भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज क्षेत्र शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है। देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देवगुड़ियों, घोटुल को सहेजने और संवारने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

साथ ही आदिवासी तीज-त्यौहारों के उत्साहपूर्वक आयोजन के लिए आदिवासी परब सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। आदिवासी संस्कृति का परिचय देश-दुनिया से कराने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरूआत की गई है। विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस कार्यक्रम में नवागढ़ विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी व समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल का मचेवा स्थित हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 20 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मचेवा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर संसदीय सचिव एवं […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'