नक्सलियों ने किया आवागमन बाधित, कल बीजापुर बंद का आह्वान कर सड़क काटे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 25 मई 2024। छत्तीसगढ़ सरकार की बातचीत की पहल को धत्ता बताते हुए नक्सली अपने विकास विरोधे एजेंडे को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. इस कड़ी में पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए आवापल्ली से उसूर जाने वाली सड़क को काटकर बैनर-पोस्टर के जरिए 26 मई को बंद का आह्वान किया है।

सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की ओर से फेंके गए पर्चे में बीते 10 मई को पीड़िया में हुए मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए बंद का आह्वान किया है. इसके साथ ही पर्चे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार को आदिवासी विरोधी बताया है. बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गर्वना ने कहा कि दो-तीन जगहों पर सड़क को काटा गया था, जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मौके से हमारी टीम ने पहुंचकर सड़क को दुरुस्त कर दिया है.

Leave a Reply

Next Post

‘‘रोज हो रहे हादसे क्राइम बढ़ा कंट्रोल करने वाला कोई नहीं’’ हाई कोर्ट की टिप्पणी राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था का आईना

शेयर करेहाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री इस्तीफा दें-कांग्रेस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 मई 2024। कवर्धा सड़क हादसे में 19 मौतों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका माना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई कोर्ट ने राज्य में बेलगाम परिवहन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान