राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भिवंडी से शुरू; पटोले बोले- मोदी सरकार ने देश बेचने का काम किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा भिवंडी के दापोड़ा से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिवंडी में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई तीखे वार किए। उन्होंने कहा, ‘कोविड जब हिंदुस्तान में लाशों का ढेर बना रहा था, तब वैक्सीन वाली कंपनी पीएम मोदी को पैसा दे रही थी।

भाजपा को सत्ता से बाहर करना उद्देश्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘महाराष्ट्र कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाराष्ट्र के लोगों का एक ही उद्देश्य है- भाजपा को सत्ता से बाहर करना। मोदी सरकार ने सपने बेचकर देश बेचने का काम किया है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

यात्रा ने लोगों की सोच बदल दी
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘इस यात्रा का समाज के लोगों पर प्रभाव पड़ा है। राहुल गांधी द्वारा दी गई टैगलाइन ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’ ने लोगों की सोच बदल दी है। जांच एजेंसियों पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, ‘हमारी तरफ से यह वादा है कि हम इस व्यवस्था को ठीक करेंगे। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने एजेंसी के दुरुपयोग में योगदान दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, यासीन मलिक की पार्टी पर पांच और साल रहेगा प्रतिबंध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 मार्च 2024। कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने एलान किया कि ‘जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ पांच साल के लिए एक गैरकानूनी संगठन रहेगा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग