सीएम साय का कांग्रेस पर तंज, बोले- इनकी कथनी और करनी में अंतर; भाजपा की जीत पर बड़ा दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 मई 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, हमें लोगों में भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह दिख रहा है। भाजपा राज्य की 11 में से 11 सीटें जीत रही है। वहीं कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में उनके अपने ही लोगों ने उनका अपमान किया। वे ‘नारी न्याय’ की बात करते हैं। लेकिन उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है।  राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी। तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश तक सबको इस आपत्तिजनक घटना के बारे में बताया गया, लेकिन आरोपी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हताश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। राधिका खेड़ा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अमर उजाला को विस्तृत जानकारी दी है।

Leave a Reply

Next Post

छिंदवाड़ा के अमर शहीद बेटे का पहुंचा पार्थिव शरीर, सीएम यादव ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, शोक में डूबा इलाका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर छिंदवाड़ा 06 मई 2024। छिंदवाड़ा जिले के एक और वीर सपूत ने शनिवार को देश की सुरक्षा करते – करते अपने प्राणों की आहूति दे दी। नगर के लोनिया करबल निवासी विक्की पहाड़े जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। शहीद […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान