​सुधाकर सिंह का आरोप- बिहार सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं, सरकार सिर्फ कागजों में बात करती है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 जून 2024। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और बक्सर से नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। राज्य में भीषण गर्मी की वजह से किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने एक जून को नहरों में पानी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन  आज 13  तारीख हो गया है, फिर भी नहर में पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार आठ घंटा किसानों को बिजली देने की बात बोल रही है। फिर भी किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली की कटौती जारी है। सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। सरकार सिर्फ कागजों में बात करती है। आगे सुधाकर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द केंद्र की सरकार जाने वाली है। वहीं, आगामी 24 जून से लोकसभा का सत्र की शुरुआत होगी और निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण होगा। इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि अभी तो इसके बारे में हमें लिखित रूप से जानकारी नहीं दी गई है। शपथ ग्रहण का कार्य है, लेकिन यह पता नहीं है कि सदन में क्या होगा? अगर मौका मिला तो हम बिहार के किसानों की समस्या को जरूर उठाएंगे।

लगातार किसानों की समस्या उठाते रहे हैं सुधाकर सिंह
बता दें कि सुधाकर सिंह लगातार किसानों की समस्या उठाते रहे हैं और सत्ता में रहकर भी सरकार को घेरने का काम करते रहे हैं। 2022 में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था और वह किसानों की समस्या को लेकर वह आवाज उठाते रहे। इसी कारण उन्हें कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सुधाकर सिंह किसान नेता राकेश टिकैत से हमेशा संपर्क में रहे और बिहार के कई जिलों में जाकर किसान आंदोलन करते रहे। उसका फायदा उन्हें लोकसभा चुनाव में मिला है। अब चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर किसानों के मुद्दों को लेकर वह बिहार सरकार को घेरने में जुट गए है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, JMM राज्य की सभी 81 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 13 जून 2024। झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि झामुमो विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। झामुमो […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान