झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, JMM राज्य की सभी 81 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 13 जून 2024। झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि झामुमो विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि पार्टी बहुत मजबूती से हर सीट पर लड़ने के लिए तैयार है। विनोद कुमार पांडेय ने कहा हर सीट पर झामुमो संगठन की मजबूती का ही परिणाम है कि इस लोकसभा चुनाव में हमें 5 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झामुमो संगठन को बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक और मजबूत किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 30 पर जीते थे। वहीं, चर्चा है कि इस बार कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। कल्पना सोरेन विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। 

बता दें कि झारखंड कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड कांग्रेस 33 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। 2019 में कांग्रेस ने 31 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे। 

Leave a Reply

Next Post

एमवीए गठबंधन जल्द शुरू करेगा चर्चा, महाराष्ट्र चुनावों के लिए आधार तैयार करेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जून 2024। लोकसभा चुनावों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से उत्साहित, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) शामिल हैं, ने राज्य में चार महीने के भीतर होने वाले विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे के लिए अपनी चर्चा जल्दी शुरू […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस